आपत्तिजनक स्थिति में मिली युवती ने की आत्महत्या










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत ईँख के खेतों में दोस्तों के संग आपत्तिजनक स्थिति में मिली युवती ने जान देकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कोचिंग सेंटर के अध्यापक समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि कोचिंग से छात्रा अध्यापक की शह पर ही युवकों के साथ गई थी। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में स्थित दीपक के कोचिंग सेंटर पर युवती पढ़ती थी। बताया जा रहा कि शुक्रवार की दोपहर वह कोचिंग आई थी। जहां से दो युवकों के साथ वह चली गई। दोनों युवक छात्रा को हरसिंहपुर शाब्दिपुर स्थिति के खेतों में ले गए जहां काम कर रहे मजदूरों ने युवती को दोनों युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा और दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। साथ ही तीनों के परिजनों को फोन कर मामले से अवगत कराया।
जानकारी मिलने पर युवती और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को घर ले आए। इसके बाद घटना से शर्मसार हुई युवती ने कमरे में बन्द कर खुद को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


पुलिस ने युवती के स्वजन की तहरीर के आधार पर कोचिंग सेंटर के अध्यापक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही कोचिंग सेंटर के अध्यापक दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!