
दीवान कालेज के टापर्स को उपहार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):दीवान इंटर कॉलेज मेरठ रोड हापुड़ में बुधवार को वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया तथा टॉपर्स छात्रों को ट्रॉफी एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो छात्र मेहनत करते हैं सफलता हमेशा उनके कदम चूमती है इसलिए सदैव हमें मेहनत करनी चाहिए। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता हैं।इस अवसर पर डॉ मनोज कुमार ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल से विद्यालय का नया सत्र प्रारंभ हो जाएगा जिसके लिए छात्र अपनी तैयारी रखें।इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य डॉ ऋषिपाल सिंह , परीक्षा प्रभारी सुरेश चंद्रा,महेश वर्मा, विजय सिंह, तुषार कौशिक एवं नवीन कुमार आदि शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कमल डोसा प्लाजा पर अमूल बटर मसाला डोसा, पनीर छोले भटूरे उपलब्ध: 7017570838, 7668606012































