हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद गाजियाबाद के राजनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाना बाबूगढ़ में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।आरोपियों के नाम जनपद अमरोहा के थाना धनौरा क्षेत्र के भारापुर माफी निवासी जगजीत, संभल के गांव सैदपुर निवासी ओमप्रकाश, हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी मनजीत सिंह व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित हाजी आशिक अली का आरोप है कि उससे चार आरोपियों ने 46 लाख 50 हजार रुपए जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए और जमीन का बनामा नहीं कराया। छह फरवरी 2014 को गाजियाबाद के राजनगर निवासी हाजी आशिक अली ने बयाने के तौर पर 11 लाख रुपए थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव फतेहपुर शाहपुर जट निवासी भूमि मालिक संत सिंह और जगजीत सिंह को दिए। इसके बाद पीड़ित ने अपने चेक और बैंक के खाते के से 19 लाख रुपए संत सिंह के खाते में ट्रांसफर किए। वहीं प्रॉपर्टी डीलर मजीद सिंह को 16 लाख 50 हजार रुपए दिए लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने बैनामा करने से इंकार कर दिया। रुपए मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
बता दें कि यह जमीन आरोपियों ने गढ़ के गांव सिखेड़ा में दिखाई थी और दोनों पक्षों की सहमति 51 लाख रुपए के सौदे में हुई। आरोप है कि आरोपियों ने 46 लाख 50 हजार रुपए ले लिए और बैनामे से इनकार कर दिया जिसके बाद थाना बाबूगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टाईल्स पर प्रिंट कराएं अपनी फोटो, कॉल करें: 8449930105, 9837824010






























