👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के रहने वाले मन्नू और कृष्ण को गाजियाबाद के कविनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि उनकी साथी छाया की पुलिस तलाश कर रही है। बता दें कि यह गैंग धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल महिलाओं के गले से चेन और अन्य सामान लूटते थे। मथुरा, वृंदावन में भी इस तरह की वारदात को यह गैंग अंजाम दे चुका है।
दरअसल हाल ही में गाजियाबाद के महिंद्रा एंक्लेव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची तीन महिलाओं के गले से चेन लूट ली थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो हापुड़ के मन्नू और किशन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस फरार छाया की तलाश कर रही है।
शुद्ध पंचायत सरसों तेल खरीदने के लिए कॉल करें: 9891851429, 9958798748































