हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़, गाजियाबाद व गजरौला में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने 5 कुंतल तार तथा एक छोटा हाथी भी बरामद किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सनसिटी गेट के पास चेकिंग के लिए एक छोटा हाथी रोका जिसमें सवार अमरोहा के संजय, पुष्पेंद्र, तिलक राज और दिल्ली के अफसार, सोहित, नितिन, रिहान और कमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी हापुड़ समेत गजरौला व गाजियाबाद में बिजली के तार चोरी करते हैं। पुलिस ने आठों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच कुंतल तार बरामद किया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























