हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता युवा मोर्चा गढ़मुक्तेश्वर के नगर अध्यक्ष दीपक गौड़ ने नगर पालिका परिषद गढ़ के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन देकर गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने तथा दीपावली पर्व पर सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर-ब्रजघाट क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने तथा पूर्वजों के कर्मकांड हेतु आते हैं, परंतु बंदरों का आतंक इस कदर है कि वे श्रद्धालुओं को काट कर घायल कर देते हैं। गढ़-बृजघाट में गंदगी का बुरा आलम है। मच्छरों ने जीना हराम कर दिया है। भाजयुमो ने बंदरों को पकड़ने का तथा तीर्थ स्थल में सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035






























