👁 0 views Views
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
हापुड सीमन (ehapurnews.com): पास के कस्बा बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में गुरुवार को सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता अध्यापक राहुल और हिमांशु के तत्वावधान में कराई गयी। प्रति कक्षा 30 प्रश्नों का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से ईशा, कक्षा 2 से धुव्र, कक्षा 3 से सालिहां, कक्षा चार से रुवेम व कक्षा 5 से सोफिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सरोज शर्मा ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये उन्हें पुरस्कृत किया। साथ ही बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मनीष , कपिल, दिवाकर, शालिनी, इमराना, वर्षा, संगीता आदि समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010































