हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव गालंद में काटी जा रही है अवैध कॉलोनियों पर गाजियाबाद डेवलपमेंट अथॉरिटी का बुलडोजर चला और अवैध कॉलोनी के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। इस दौरान जीडीए वीसी के निर्देश पर प्रवर्तन प्रभारी सुशील कुमार चौबे की अगुवाई में गुरुवार को यह कार्रवाई की गई। इस दौरान कॉलोनाइजर के ऑफिस को भी जीडीए ने ध्वस्त कर दिया। गाजियाबाद के तहसीलदार दुर्गेश सिंह की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई। बता दें कि अवैध निर्माण करने वालों को किसी का डर नहीं है। वह आम लोगों को झांसा देने के लिए सड़क, ऑफिस आदि बना कर उन्हें विश्वास में लेते हैं। बातों में आकर लोग प्लॉट खरीद लेते हैं।

बता दें कि गांव गालंद जीडीए के क्षेत्र में आता है। ऐसे में अधिकारियों ने जबरदस्त कार्रवाई की जिनका कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा कौना हो जहां अवैध निर्माण ना किया जा रहा हो। विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माण जोरों शोरों से चल रहा है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि अवैध निर्माण किया गया तो जबरदस्त कार्र्रवाई की जाएगी। हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की भी अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























