👁 0 views Views
हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):हैंडलूम नगरी पिलखुवा के गांव दतेडी में प्रसिद्ध गोसेवक गोपालानंद सरस्वती एवं आध्यात्मिक गुरु नवनीत प्रियदास के करकमलों द्वारा देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं नस्ल सुधार के उद्देश्य से ‘श्री गोकुल गोसेवा धाम’ गौशाला का भव्य भूमि पूजन किया गया ।
कृष्ण गोपाल कंसल ने एक बीघा जमीन गोशाला के लिए अपने परिवार की ओर से भेंट की है। श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज गोसेवा ट्रस्ट इस पुनीत कार्य को संचालित करेगा।गोसेवक दिल खोलकर गौशाला की स्थापना के लिए आगे आ रहे हैं।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























