हापुड़,सीमन(ehapurnews.com ):22 अगस्त को गांव की आत्मनिर्भरता और पंचायतों से संबंधित एक ई- राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसका प्रमुख उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाना गांव को आत्मनिर्भर बनाना और पंचायतों को और अधिक अधिकार देना रहेगा
राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के पूर्व महानिदेशक डब्ल्यू आर रेड्डी सहित भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे
हापुड़ जिले से ग्राम पंचायतों के लिए निरंतर काम कर रहे आशुतोष शर्मा वह उनकी पूरी टीम राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी बात रखेगी और हापुड़ जिले में ग्राम पंचायतों को सशक्त करने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए इस विषय पर केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव भी देगी
आशुतोष शर्मा ने बताया हापुड़ जिले में ग्रामीणों का जीवन सुरक्षित करने की दिशा में और उनको ज्यादा अधिकार दिलाने की दिशा में हमारी टीम काम कर रही है जिसके लिए लगातार राज्य ग्रामीण विकास संस्थान और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से हमारी टीम ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है l
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

नील गगन: कच्ची घानी सरसों तेल, रिफाइण्ड सोयाबीन ऑयल:



























