हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना के गांव मिलक निवासी पूर्व प्रधान और अधिवक्ता गजेंद्र सिंह की बेटी निहारिका सिसोदिया ने गेट में अखिल भारतीय स्तर पर 30 वां स्थान हासिल किया है. उनकी इस सफलता से साठा चौरासी और जनपद का नाम रोशन हुआ है. आप को बता दें कि निहारिका सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है.
निहारिका ने दसवीं तक की शिक्षा नारायणपुर बास्का स्थित एसएचवीएम पब्लिक स्कूल से प्राप्त की थी. 12वीं तक की शिक्षा गाजियाबाद के केडी पब्लिक स्कूल से हासिल की. उन्होंने 2020 में जालंधर के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की. गेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद निहारिका अब बेंगलुरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के एमटेक में दाखिला लेंगी. निहारिका की सफलता से परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. बता दें कि निहारिका का छोटा भाई ईशान सिसोदिया फुटबॉल खिलाड़ी है जो कि अंडर-16 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288






























