हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई दो चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से चोरी का इन्वर्टर मय बैटरा व 7 सात रुपये नकद बरामद किए हैं।आरोपी थाना किठौर के गांव जडौदा का रहीश आजम और गढ़मुक्तेश्वर का मुस्तकीन उर्फ नन्हें हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























