
गढ़मुक्तेश्वर: कार्तिक मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में आगामी कार्तिक मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गढ़मुक्तेश्वर तहसील के एसडीएम श्रीराम यादव, गढ़ ब्लॉक के बीडीओ विजय यादव और क्षेत्राधिकारी गढ़ राहुल यादव ने संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मेले से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित लोगों से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान कच्चा घाट के प्रबंधक डीपी निषाद भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली।
कार्तिक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















