
गढ़मुक्तेश्वर विधायक ने मेधावी छात्रो को किया पुरस्कृत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरेंद्र तेवतिया ने शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर के कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद से मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उन्होने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं मेहनत की सराहना की तथा उन्हें निरंतर परिश्रम, लगन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706




























