
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में बीती रात ग्रामीणों ने एक लावारिस अवस्था में बैग देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग को बरामद कर जांच पड़ताल की तो उसमें से एक रिवाल्वर, 315 बोर का तमंचा और कई कारतूस मिले। इसी के साथ बैग से एक किसान यूनियन संगठन के कार्ड तथा ओरिजिनल पासबुक भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह बैग यहां आया कैसे? और इसमें अवैध तमंचा व रिवाल्वर किसकी है?दरअसल पुलिस को रात को सूचना मिली कि एक बैग लावारिस अवस्था में गांव में पड़ा है जिसके बाद ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने बैग को कब्जे में ले लिया। बैग से हथियार बरामद हुए हैं। इसी के साथ बैग में एक किसान संगठन से जुड़े आई कार्ड तथा एक ग्रामीण की पासबुक भी बरामद हुई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए? गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बैग में ओरिजिनल पासबुक भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























