
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक तरफ स्वच्छ जल लोगों के घरों तक उपलब्ध कराने के दावे और वादे किए जा रहे हैं लेकिन यह सब खोखले साबित हो रहे हैं। ताजा मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से सामने आया है। यह मुद्दा गढ़ नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में भी उठा जिसमें सभासदों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सभासदों ने जमकर हंगामा किया और अपनी बात को उठाया। उन्होंने कहा कि पानी में कीड़े निकल रहे हैं। सड़के टूटी पड़ी है। इनका समाधान करने को कोई तैयार नहीं है।
गुरुवार को दिनभर हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बोर्ड बैठक का आयोजन होना था। बोर्ड बैठक के लिए सभासद विनय यादव अपने साथ घरों में पानी के साथ आ रहे कीड़े वाला पानी बोतल में लेकर पहुंचे। जैसे ही मीटिंग शुरू हुई तो सभी ने गंदे पानी और टूटी सड़क का जमकर विरोध किया। सभासदों ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए। बैठक में खूब हंगामा हुआ। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह जल्द ही आंदोलन करेंगे।
द रेमंड शॉप से खरीदें लेटस्ट कलेक्शन: 9149331926



























