
👁 49 views Views
“नहीं हटेगा गढ़ टोल प्लाजा”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में नगर पालिका की सीमा से टोल प्लाजा हटाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनकारी व समाज सेवी पंकज लोधी धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं प्रोजेक्ट डायरेक्टर यानी पीडी ने टोल हटाने से स्पष्ट मना कर दिया है। ऐसे में समाज सेवी पंकज लोधी ने घोषणा की है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
समाजसेवी पंकज लोधी ने पिछले कई दिनों से गढ़ टोल प्लाजा के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है जिन्होंने अब अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है। वहीं गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल प्लाजा को लेकर प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कहा की यह टोल नहीं हटेगा।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





























