हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की स्याना रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर से चोरों ने 50 हजार रुपए की चोरी को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर की छत पर चढ़कर ममटी में लगे जंगले को उखाड़कर चोर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले का ताला तोड़कर 30,000 रुपए की नकदी और 20,000 रुपए की दवाइयां लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचा तो हालात देख उसके होश उड़ गए जिसने तुरंत को मामले से अवगत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर मस्ताननगर निवासी सुमित कुमार पुत्र मदनलाल की गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर मित्तल मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है जिनका कहना है कि रविवार की रात करीब 9:00 बजे वह अपनी दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। जब सोमवार की सुबह 9:00 बजे दुकान का शटर उठाया तो गल्ला टूटा देख उनके होश उड़ गए। गल्ले में करीब 30 हजार रुपए रखे हुए थे। जब पीड़ित दुकानदार ने दुकान का सीसीटीवी खंगाला तो दो संदिग्ध उसमें कैद हो गए। छत से जंगला उखाड़कर दुकान में प्रवेश करने वाले चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए जिन्होंने 30 हजार की नकदी समेत 20,000 रुपए की दवाइयों को चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























