
गढ़: ब्रजघाट स्थित महिला चेंजिंग रूम का अक्सर लगा रहता है ताला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में महिलाओं के लिए वस्त्र चेंज के लिए लगा चेंजिंग रूम का ताला बंद होने से महिला श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। महिला श्रद्धालुओं को अन्य स्थानों पर कपड़े चेंज करने पड़ रहे हैं जिसकी वजह से लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाहों के खिलाफ अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। सरकार की मंशा को पलीता लगाने वाले कर्मियों पर शिकंजा कसना चाहिए। आपको बता दें कि इस महिला चेंजिंग रूम का अक्सर ताला लगा रहता है। ऐसे में महिलाओं को अन्य स्थानों पर कपड़े चेंज करने पड़ते हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























