हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्याना मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर जल्द ही ओवरब्रिज बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से मुख्य सचिव ने मामले में संज्ञान लेकर उत्तर प्रदेश सरकार को ओवरब्रिज बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बता दें इस फाटक से 24 घंटे में 125 से 130 ट्रेनें गुजरती हैं जिनमें माल गाड़ियां भी शामिल हैं।

गढ़मुक्तेश्वर निवासी समाजसेवी पंकज लोधी ने बताया कि 29 मार्च को उन्होंने प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा था जिसमें उन्होंने स्याना मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की थी और अवगत कराया कि 51बी रेलवे फाटक पर प्रतिदिन 125 से 130 ट्रेनों का आवागमन लगा रहता है। समाजसेवी के अनुसार मुख्य सचिव ने मामले में संज्ञान लिया और उत्तर प्रदेश सरकार को ओवरब्रिज बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जिससे ओवरब्रिज बनने की उम्मीद जगी है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























