
गढ़: ठंडी सड़क बनी अवैध प्लाटिंग का अड्डा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की जहां पांच प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यह अवैध प्लाटिंग मानचित्र स्वीकृत कराए बिना काटी जा रही थी।
एचपीडीए ने गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरूरपुर में परवेज़ द्वारा 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मोहन सिंह पुत्र गोपीचंद द्वारा गढ़मुक्तेश्वर में किस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के सामने ठंडी सड़क पर 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, मुन्ने पुत्र इसाद द्वारा गढ़मुक्तेश्वर की ठंडी सड़क पर 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, सत्तार पुत्र रियाजुल द्वारा ठंडी सड़क गढ़मुक्तेश्वर में 5,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग और दीपक शर्मा, राहुल शर्मा पुत्रगण के के शर्मा, जगबीर चौहान पुत्र किशोरी लाल द्वारा चामुंडा मंदिर के सामने ठंडी सड़क गढ़मुक्तेश्वर में 10,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई में प्रभारी प्रवर्तन कमल सिंह थापर, अवर अभियंता देशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























