
गढ़: गंगा स्नान के दौरान एक ही परिवार के छह लोग डूबे, सभी को बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में एक ही परिवार के छह लोग गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। इसके बाद आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और उन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात सभी को बचा लिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार मामला गुरुवार का है जब मेरठ से एक परिवार तीर्थ नगरी पहुंचा। अस्थियां विसर्जन करने के पश्चात परिजन गंगा स्नान करने लगे। गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने के दौरान एक ही परिवार के छह लोग डूबने लगे। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नाविकों की सहायता से डूब रहे सभी लोगों को समय रहते सकुशल बचा लिया। रस्सों की सहायता से सभी को बचाया गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































