
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में एक दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। हालातों को देखते हुए क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और हालातों को संभाला। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी संजय की मिठाई की दुकान है जिसके भतीजे को कुछ दबंग पीट रहे थे। इस दौरान बीच-बचाव करने आए चाचा संजय को भी आरोपियों ने पीटा। इसके बाद लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ और पीड़ित अपने घर चला गया। पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






























