हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि मृतक महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास थी।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के सामने से गुजर रही रेलवे लाइन पर अधेड़ महिला का शव खून से लथपथ देख राहगीरों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन पर पड़े अज्ञात शव को कब्ज में लिया। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540


























