
गढ़: वेंडिंग जोन बनाने के लिए भूमि की तलाश जारी, अस्थाई ठेले होंगे व्यवस्थित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अब वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। पालिका प्रशासन का मानना है कि वेंडिंग जोन बनने से शहर के सुंदरीकरण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम और अवस्था से भी उन्हें राहत मिलेगी। रेहड़ी-पटरी वाले सड़क किनारे कब्जा कर अपना कारोबार करते हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पवित्रा त्रिपाठी ईओ गढ़ नगर पालिका ने बताया कि वेंडिंग जोन की व्यवस्था होने से रेडी पटरी वालों को एक स्थाई स्थान मिल सकेगा। इससे उन्हें बार-बार हटाए जाने की समस्या से भी निजात मिलेगी। वेंडिंग जोन बनने से अवैध वसूली पर भी अंकुश लग सकेगा। गढ़ के मीरा की रेती चौक, अंबेडकर चौपला, स्याना चोपला, ब्रजघाट जैसे प्रमुख स्थानों पर वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त जगह चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl





























