
गढ़: अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण ने कार्रवाई के दौरान छह सौ वर्ग मीटर में गढ़मुक्तेश्वर के गांव सरूरपुर में शेर मोहम्मद पुत्र वीर जावान द्वारा किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। मोहम्मद खिलाफत पुत्र मोहम्मद अफसर अफसर अली द्वारा गांव अठसैनी में 170 वर्ग मीटर में व्यवसायिक व सह आवासीय, मोहम्मद झल्लन पुत्र मोहम्मद जुन्नेद खान द्वारा 100 वर्ग मीटर गढ़ बांगर में किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण, मोहम्मद फरमान अली द्वारा गांव अठसैनी में ढाई सौ वर्ग मीटर में किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माण, मोहम्मद असलम पुत्र आलमगीर द्वारा 350 वर्ग मीटर में किए गए व्यवसायिक निर्माण, शादाब उस्मान लुकमान इंसाफ द्वारा 600 वर्ग मीटर में गांव अठसैनी में किया जा रहे फैक्ट्री के निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई के दौरान हडकंप मचा रहा। छह प्रकरणों में एचपीडीए की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर में सीलिंग की कार्रवाई की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























