
👁 0 views Views
गढ़: नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे वार्ड-22 के लोगों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 के लोगों ने बुधवार को नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के कार्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया। चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि उनकी वार्ड की सड़क बनाई जा रही है जिसमे अनियमितता बरती जा रही हैं। लापरवाही छोड़ अधिकारी सही रूप से कार्य करें जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्यालय पहुंचे वार्डवासियों ने जमकर हंगामा किया और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288




























