
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी निकिता ने इंडोनेशिया में आयोजित हुई एशियन कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। निकिता ने 40 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर देश के साथ-साथ जनपद का नाम भी पूरी दुनिया में रोशन किया है। बता दें कि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 11 से 14 सितंबर तक एशियाई कैडेट्स एंड जूनियर जूडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें जयप्रकाश यादव की 16 साल की बेटी निकिता ने भी अपना परचम लहराया और शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक झटक लिया।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241


























