
गढ़ निवासी कैंटर चालक की नोएडा में हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर निवासी केंटर चालक 55 वर्षीय मुनसद की नोएडा में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
अल्लाहबख्शपुर निवासी मुंसद तोरई की फसल के सीजन में गढ़ से किसानों की सब्जी कैंटीन में भरकर दिल्ली की आजादपुर मंडी गया था। सोमवार की शाम वह सब्जी लेकर दिल्ली जा रहे थे कि नोएडा के सेक्टर-47 में कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। उसके बाद पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मुंसाद ने पांच दिन पहले ही अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288





























