हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगररी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग बेहद परेशान है। यह बंदर आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों पर हमला कर देते हैं। ऐसे में लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें और लोगों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाए। बंदरों के उत्पात से लोग बेहद परेशान है। यह बंदर आए दिन सड़कों पर खड़े वाहनों पर जमकर उत्पात मचाते हैं। छात्रों व अन्य लोगों को काट लेते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। यहां हजारों की संख्या में बंदर हैं जो पिछले कई दिनों से उत्पात मचा रहे हैं। घरों के बाहर निकलना, छतों पर जाना लोगों का मुश्किल हो रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देने की मांग की है।





























