
गढ़: नहर में कार गिरने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव झड़ीना में शनिवार की रात बाइक को टक्कर मारने के बाद एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में दंपति और दो बच्चे घायल हो गए। वहीं कार चालक कार के नहर में गिरने से पहले ही कूद गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला। घायलों का हाल जाना।
गांव झड़ीना निवासी राहुल ने बताया कि शनिवार की रात वह रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। रास्ते में नहर रेगुलेटर के पास विपरीत दिशा से आ रही गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी कार की टक्कर लगने से पत्नी काजल, बेटी अवनी, काव्या गंभीर रूप से घायल हो गई। राहुल का कहना है कि उसने काफी देर तक खोजबीन की लेकिन चालक का कोई पता नहीं लग सका। उन्होंने काफी खोजबीन भी की लेकिन चालक का पता नहीं चल सका। उम्मीद है कि चालक गाड़ी गिरने से पहले ही छलांग लगाकर भाग निकला।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514






























