
गढ़: गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आया, लगी आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शाहपुर मार्ग पर गन्ने से लदे ट्रक में आग लग गई। गन्नों से आग निकलती देखकर लोगों ने चालक को सूचित किया जिसके बाद दमकल विभाग को भी मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। सबसे बड़ी बात यह है कि ओवरलोडिंग पर नकेल कसने में संबंधित विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला शुक्रवार का है जब खादर से असमोली शुगर मिल जा रहा गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिसके बाद गन्ने में आग लग गई। धीरे-धीरे धुआं बढ़ने लगा। इसके बाद ट्रक जैसे ही नक्का कुआं के पास पहुंचा तो लोगों ने चालक को आग के बारे में बताया और दमकल विभाग को सूचित किया जिसके बाद चालक ने ट्रक रोका। दमकल ने आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर ओवरलोडेड ट्रक के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





























