हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की फुल्हड़ी नहर में नहाने के दौरान नेपाल निवासी एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा जिसे गोताखोरों ने तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। डूबे हुए युवक की तलाश कर नेपाल के पर्वात क्षेत्र के गांव गोहते निवासी 26 वर्षीय कृष्णा कुंवर और रामकुमार गढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे ढाबे पर काम करते हैं। दोनों शनिवार को छुट्टी मिलने के बाद नहर में पहुंचे और नहाने लगे। तेज बहाव में जाने के कारण दोनों युवक बहने लगे। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। गोताखोरों ने दोनों को तलाशने का काफी प्रयास किया जिसके बाद रामकुमार को बचा लिया लेकिन कृष्णा कुंवर का कुछ पता ना चल सका जिसकी तलाश अभी भी जारी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























