👁 0 views Views
हापुड़ सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurmews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक कमल मलिक गांव-गांव पैदल यात्रा कर जनसम्पर्क करने में जुटे हैं। विधायक कमल मलिक ने मंगलवार को गांव लडहरा, भदस्याना, सेहल, बहादुरगढ़, चांदनेर में पद यात्रा की और लोगों से जनसम्पर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया। पदयात्रा के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और समस्याओं को हल कराया।
ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इससे पूर्व विधायक ने बृजघाट, बलवापुर, पलबाड़ा, पसवाड़ा, शंकर टीला व किरावली आदि गांवों में पैदल यात्रा कर जनसम्पर्क किया।
MISS N KIDS: बच्चों और महिलाओं के कपड़े खरीदने के लिए कॉल करें: 7017025953, 7838004027


























