हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :जनपद हापुड़ के गढ़ में स्थित मुक्तेश्वर महादेव मन्दिर में शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया. विधायक ने मंदिर में की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, नरेश तोमर, भाजपा जिला मंत्री राहुल उपाध्याय, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, हिन्दू युवा वाहिनी नगराध्यक्ष शोभित ठाकुर आदि उपस्थित रहें.
Modular Kitchen बनवाने के लिए कॉल करें: 9582002050
























