
गढ़: गांधी जयंती के अवसर पर विधायक ने चलाया स्वच्छता अभियान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर नगर मण्डल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नक्का कुँआ मन्दिर में महामानव ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की जयंती “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” पर व सरलता, शुचिता, दृढ़ता और त्याग की प्रतिमूर्ति, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के नक्का कुँआ परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ्ता ही सेवा का संकल्प सभी कार्यकर्ताओं को दिलाया।इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर विधायक ने समस्त कार्यकर्ताओ के साथ पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर गढ़ विधायक हरेन्द्र सिंह तेवतिया ने समस्त कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा का बापू का सिद्धांत आज भी हम सभी को सेवा, सत्यनिष्ठा और सद्भाव के पथ पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है व सादा जीवन-उच्च विचार भाव से दीप्त शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन आज भी करोड़ों नागरिकों को सेवा, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करता है।
कार्यक्रम में इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पिंकी त्यागी, गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़, नगर महामंत्री रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर,दिनेश गर्ग,रामौतार राजोरा,योगेश वर्मा,हरीश पुरुषोत्तम,गौरव ठाकुर,अर्जुन ठाकुर,पवन शर्मा,अनुराग आर्य,प्रदीप निषाद, दीपेंद्र कुमार, योगेंद्र राजपूत,जयंत प्रजापति, करन गौतम,पंकज सैनी, आशीष कजानिया,संजय तितोरिया,जय ओटवार,तारा केवट,राहुल शुक्ला, दीपक शर्मा,विनय मिश्रा, अशोक त्यागी,शिव कुमार प्रजापति आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























