
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाकियू संघर्ष ने बुधवार को एक ज्ञापन गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम श्रीराम को दिया और ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं पर कार्रवाई की मांग की। संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष युवा एडवोकेट अदिल प्रधान ने बताया कि ग्राम बदरखा में मुख्य मार्ग के ठीक बराबर में एक बड़ा तालाब स्थित है, जिसमें इस समय अत्यधिक जलभराव हो गया है। यह जलभराव इतना अधिक हो गया है कि इसका पानी सड़क तक पहुंच गया है गया जिससे मुख्य सड़क का अधिकांश हिस्सा पानी में डूब चुका है और वह टूटकर तालाब का हिस्सा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों की आवाजाही अत्यंत कठिन और खतरनाक हो गई है। आसपास की फसलें जलभराव के कारण नष्ट हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। उक्त स्थान पर किसी भी समय दुर्घटना की संभावना बनी हुई है, विशेषकर रात्रि के समय। सड़क की मरम्मत एवं बंधाव का कार्य शीघ्र कराया जाए।
तालाब और सड़क के बीच सुरक्षा बाँध या बैरियर बनाया जाए जिससे भविष्य में पानी सड़क पर न फैले।
आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या किसानों के लिए सिरदर्द बन गई है। ये पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हो रही है। परेशान किसानों ने इस समस्या के समाधान की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि रात-दिन खेतों की रखवाली के बावजूद आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे न केवल उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है, बल्कि फसल उत्पादन में भी गिरावट आ रही है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























