👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा में कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति को पकड़कर कीचड़ में घुमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपने घर में मौजूद था जिसे कुछ युवक बहला-फुसलाकर बाहर ले आए और उसे कीचड़ में घुमाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।






















