हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र ने शनिवार को गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया और पुलिस आवासों पर साफ व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सर्वेश मिश्र ने थाना परिसर को चैक करते हुए उपनिरीक्षकों से पिस्टल को खुलवा कर रियलिटी चैक किया। हालांकि इस टेस्ट में उपनिरीक्षक पास हो गए और उन्होंने पिस्टल को कुछ ही देर में खोल कर उसे दोबारा जोड़ दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने के एफआईआर रजिस्टर और जरुरी कागजात भी चैक किये। कानून व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पवन कुमार और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय, पाएँ 12.9 लाख में प्लॉट वो भी HPDA approved, . 90% लोन सुविधा, Call 9540030099
























