👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी में स्थित टोल प्लाजा से गुजरने वाले लोगों की जेब पर अब भार पड़ेगा. टोल दर में वृद्धि होने से लोगों की जेब ढीली होगी. बता दें कि गढ़ टोल प्लाजा पर चौड़ीकरण का कार्य 80% तक पूरा हो गया है जिसकी वजह से दरों में वृद्धि नहीं की गई थी. अब यहां से गुजरने पर एक बार का किराया कार को 55 की जगह 95, कमर्शियल को 90 की जगह 105, ट्रक को 195 की जगह 315, बस को 195 की जगह 315, 3xl को 210 की जगह 345, चार और 6 पहिया वाहन को 305 की जगह 495, अन्य पहिया वाहन को 370 की जगह 600 देना होगा. इसके लिए सूची भी चस्पा की गई है.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























