
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। तीन प्रकरण में अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया जबकि एक मामले में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
एचपीडीए ने कार्रवाई के दौरान गौरव प्रताप और मोहम्मद शाहिद द्वारा मोहल्ला इंदिरा नगर वार्ड संख्या 13 घोड़ा फार्म गढ़मुक्तेश्वर में 20,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, जितेंद्र यादव, अर्जुन दास और घनश्याम दास द्वारा स्याना रोड भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे गढ़मुक्तेश्वर में 16,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, जितेंद्र यादव, हरवीर यादव द्वारा स्याना रोड भूपेंद्र नर्सिंग होम के पीछे 16,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसी के साथ शबनम पत्नी मोहम्मद मुफीद अली द्वारा इंद्र नगर कॉलोनी घोड़ा फार्म पुरानी दिल्ली रोड गढ़मुक्तेश्वर में 25 वर्ग मीटर में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना दुकान के निर्माण पर कार्रवाई की। एचपीडीए की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन अंबरीश कुमार शर्मा, अवर अभियंता पीयूष जैन, देशपाल सिंह राणा, प्राधिकरण का सचल दस्ता उपस्थित रहा।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point





























