हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तरी भारत का प्रमुख गढ़ गंगा का मेला जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थ स्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा तट पर शुरू हो चुका है। जिला पंचायत हापुड़ के तत्वाधान में आयोजित गढ़ गंगा मेला का शुभारंभ मंडल आयुक्त सुरेंद्र सिंह, जिला पंचायत चेयरमैन रेखा नागर ने शुक्रवार की शाम को मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर किया। इसके बाद गंगा तट पर यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें मंडलायुक्त आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अनुज सिंह, चेयरमैन रेखा नागर, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, विधायक कमल सिंह आदि ने यज्ञ में आहुतियां डालकर प्रभु से कामना की कि मेला शांतिपूर्वक व निर्विघ्न रुप से संपन्न हो। यज्ञ को आचार्य गोविंद शर्मा, विवेक कृष्ण अत्री व विनोद शास्त्री ने संपन्न कराया।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























