
गढ़ गंगा मेला स्थल हुआ वीरान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे लगने वाला गढ़ गंगा मेला स्थल अब पूरी तहर वीरान हो चुका है। एक सप्ताह तक मेलास्थल पर दिखाई देने वाली चहल-पहल पूरी तरह गायब हो चुकी है।
अब गढ़ गंगा मेला स्थल पर न तो गंगा मैय्या की जय का उद्घोष कानों में पड़ रहा है औऱ न ही पुलिस की गाड़ियों के हार्न बज रहे है। रोशनी का नामों निशान तक नही है। रात के सन्नाटे में सांय-सांय की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं पड़ रहा है। परंतु दिन के उजाले में अभी भी कूड़े-करकट, प्लास्टिक आदि के पड़े हुए ढ़ेर दिखाई पड़ रहे है। जनपद हापुड़ के समस्त विभागों के डेरे, तम्बू पूरी तरह उखड़ चुके है। पुलिस प्रशासन व जिला पंचायत मेला सकुशल सम्पन्न होने पर मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त कर चुका है।
ये भी पढ़ेः जेई की शह पर अवैध कॉलोनी में तेजी से अवैध निर्माण, पढ़ें विशेष रिपोर्ट
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500






























