गढ़: जंगल में लगी आग पर पाया काबू, कई पेड़ जले












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के खादर इलाके में बुधवार की देर शाम अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। जंगल में लगी आग के दौरान जंगली जानवर यहां-वहां भागकर छिपने लगे। ग्रामीणों में इस दौरान दहशत का माहौल है कि आखिर जंगल से भागे जीव-जंतु कहीं गांव में तो नहीं घुस आए?


गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में स्थित प्रसादीपुर में फैले जंगल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। यह वन क्षेत्र हस्तिनापुर सेंचुरी के अंतर्गत आता है। बुधवार की शाम लगी आग से आसमान में काला धुआं उठने लगा। आसपास के ग्रामीणों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कई पेड़ जल चुके थे। जंगल में लगी आग से जीव-जंतु भी आसपास के इलाके में छिप गए हैं जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADMISSIONS OPEN: JMS GROUP OF INSTITUTIONS || 7827735874 || 100% PLACEMENT









Related Posts

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

🔊 Listen to this हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित केएचडी मेटल नामक फार्म पर गाजियाबाद से…

Read more

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

🔊 Listen to this पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपीलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के जिला प्रशासन व पुलिस ने आगामी त्यौहारों को लेकर सकुशल सम्पन्न कराए…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

हापुड़: केएचडी मेटल पर एसआईबी ने खंगाले दस्तावेज

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

पुलिस, प्रशासन ने की त्यौहार को लेकर लोगों से अपील

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे
error: Content is protected !!