हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 प्रियंका गुप्ता, संजीव सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन मेरठ रामकृष्ण व स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत नया बॉस, नईबस्ती, राजीवनगर, कल्याण की मढ़ेया क्षेत्रों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
दबिश के दौरान लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। तत्पश्चात संयुक्त टीम द्वारा अठसैनी में दबिश दी गई। दबिश के दौरान अमन घर से फरार हो गया जिसके यहां से 20 पव्वे मिस इंडिया देशी शराब के बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विभाग का कहना है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा
🔊 Listen to this पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर…
Read more
























