हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में स्थिति बृजघाट पर दोस्तों संग गंगा स्नान करने पहुंचा नोएडा विकास प्राधिकरण में चालक के पद पर तैनात मुकेश गंगा की गहरी जलधारा में डूब किया जिसे गोताखोरों ने जाल की मदद से भी तलाशा लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने मुकेश के स्वजन को सूचना दे दी है।

आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 39 में नोएडा विकास प्राधिकरण में चालक के पद पर तैनात मुकेश पाल मंगलवार की शाम को अपने दोस्त विनोद, रमेश और सर्वेश के साथ गंगा स्नान करने के लिए तीर्थ नगरी आया था लेकिन गंगा की गहरी जलधारा में स्नान करने के दौरान वह अचानक डूब गया। साथी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और गोताखोर तुरंत गंगा में लापता चालक को ढूंढने लगे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका जिसकी तलाश जारी है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























