
👁 0 views Views
गढ़: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। परिवार में कोहराम मचा है।
20 वर्षीय रेशमा की शादी दो साल पहले उमेश के साथ हुई थी जिसका चार महीने का बच्चा भी है। पुलिस के अनुसार मृतक रेशमा के शरीर और गले पर निशान पाए गए हैं जिसका शव रविवार को फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
































