
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने पुलिस बल के साथ गढ़मुक्तेश्वर के सराफा बाजार में गश्त की और सर्राफा व्यापारियों से कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सुझाव मांगे। इस दौरान व्यापारियों ने अपने-अपने सुझाव पुलिस को दिए। इस दौरान थाना थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।
रविवार की रात को जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, गढ़ थाना प्रभारी पुलिसबल के साथ क्षेत्र में उतरी जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सर्राफा व्यापारियों से जरूरी सुझाव मांगे और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।





























