
कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत गढ़ सीएचसी को मिला एक लाख का पुरस्कार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवार्ड मिला है। इसके साथ ही एक लाख रुपए का पुरस्कार भी घोषित किया गया है। गढ़ सीएचसी प्रभारी डॉक्टर शशी भूषण सिंह ने बताया कि अस्पताल को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। कार्यक्रम के तहत एक लाख रुपए की धनराशि मिली है।
कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए एक लाख की पुरस्कार राशि का उपयोग 25% कर्मचारियों के लिए और 75% अस्पताल के विकास कार्य में किया जाता है। स्वास्थ्य केंद्र पहले स्तर के मानकों को कम से कम रैंकिंग में 70% तक प्राप्त कर लेता है। तभी उसे दूसरे स्तर पर रैंकिंग की जाती है। कायाकल्प अवॉर्ड स्कीम के तहत चार महीने पहले लखनऊ से आई एक उच्च स्तरीय टीम ने सर्वे किया था।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068


































