गढ़: ट्रक में घुसी कार, एक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित गांव अठसैनी के पास खड़े मिनी ट्रक में तेज रफ्तार गाड़ी घुस गई जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार जनपद रामपुर के कुकड़ी खेड़ा निवासी फुरकान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात उसका 45 वर्षीय भाई नूरआलम अपने अन्य भाई राशिद को दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए गया हुआ था। वहां से वापस लौटने के दौरान शनिवार की सुबह 11:00 बजे के आसपास गाड़ी गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अठसैनी में पहुंची तो हाईवे किनारे खड़े मिनी ट्रक से गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई और गाड़ी ट्रक में जा घुसी। इस दौरान नूर आलम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाड़ी में फंसे सलीम व जमशेद घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700































